बांदा, अगस्त 26 -- बांदा। अतर्रा थाने के खम्हौरा गांव निवासी चौबा व उसके परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर माह भर बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित दलित बुजुर्ग चौबा का कहना है कि 24 अगस्त को गांव के जय प्रकाश उर्फ लाला, परिवार के राजेश, राकेश, अंशू, दिलीप व दीपक आदि आए और उसकी भूमि में पिलर बनवाकर अवैध करने लगे। विरोध करने पर सभी छह लोगों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। बचाने आए बहू व बेटे को भी लात-घूसों से पीटा। तीनों को गंभीर चोंटे आईं। पुलिस को तहरीर दी, पर रिपोर्ट नहीं लिखी। एसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया। जब कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। सीजेएम के आदेश पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ माह भर बाद एससी-एसटी सहित मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट लिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...