गंगापार, मई 20 -- मेजा तहसील क्षेत्र के मुड़पेला गांव में सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव के प्रभू शंकर पुत्र राधेश्याम ने आरोप लगाया है कि सरकारी चकरोड पर पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पांच मई 2026 को मेजा एसडीएम को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित मातहत अधिकारियों को कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए, लेकिन आदेश के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...