गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर। पीपीगंज नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने पीपीगंज नगर पंचायत कार्यालय के सामने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के साथ ही रोडवेज बसों के बाइपास मार्ग से संचालन को लेकर मांग की। ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि पीपीगंज में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आम नागरिकों एवं व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। इसके अलावा गोरखपुर आने जाने वाली रोडवेज बसों के पीपीगंज नगर में प्रवेश न कर बाइपास मार्ग से संचालित होने का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन वर्ता, मंत्री अमरनाथ मद्धेशिया, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी...