हरदोई, दिसम्बर 17 -- बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के तहत सुखुई पुरवा गांव में कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी के आदेश पर तहसील की राजस्व टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लेखपाल और कानूनगो की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाया। बताया गया कि उक्त भूमि पर बबलू और सत्य प्रकाश के नाम से पट्टा आवंटित था। कार्रवाई के दौरान जमीन को कब्जामुक्त कराकर विधिवत रूप से पट्टेदारों को सौंप दिया गया। अवैध कब्जा हटाने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...