भदोही, मार्च 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अवैध कब्जा हटवाने की मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सुरियावां थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी घिनहू ने पत्रक सौंपा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बताया कि उक्त गांव स्थित जमीन पर विपक्ष के लोग जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं। भूमि पर अतिक्रमण किए जाने को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। अवैध कब्जा से रोकने पर मनबढ़ लोग मारपीट करने पर आमदा हो जा रहे हैं। सुरियावां थाने में भी सूचना दे दी गई थी। लेकिन हल्का लेखपाल स्थलीय जांच को नहीं आए। विपक्ष द्वारा सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है, लेकिन राजस्व विभाग के लोग जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर हरे हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कर ते हुए ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही क...