भदोही, मार्च 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। आबादी की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जा हटवाने की मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे मतेथु गांव निवासी ग्रामीणों ने पत्रक सौंपा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अतिक्रमण से होने वाले दिक्कत से भी ग्रामीणों ने अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भूमिधरी और आबादी की भूमि में कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। अवैध कब्जा को लेकर आए दिन ग्रामीणों और विपक्ष में विवाद हो रहा है। मनबढ़ किस्म के लोग बाउंड्रीवाल बनाने के साथ ही अतिक्रमण कर रहे हैं। अवैध कब्जा का दायरा बढ़ता देख स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं तो विपक्ष के लोग मारपीट करने पर आमदा हो जा रहे हैं। पूर्व में थाना सुरियावां एंव भदोही तहसील में पत्रक सौंपा जा चुका है लेकिन जांच कर उचित का...