हरदोई, दिसम्बर 23 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में एक एससी की जमीन पर अवैध कब्जे का मामले में हल्का लेखपाल ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोंडाधार ग्राम सभा के लेखपाल सियाराम ने ग्राम सभा जासू के मजरा सिकुरा निवासी रामस्वरूप की गाटा संख्या 475/1, रकबा 0.0900 हेक्टेयर भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। जिसमें आरोप है कि मौके पर पक्की दीवार, छप्पर, चन्नी और खूंटे गाड़कर जमीन पर कब्जा जमाया गया था। लेखपाल के अनुसार अवैध कब्जा हटाने के लिए पुलिस टीम के साथ मौके पर नोटिस भी दिया गया। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। मामले को गंभीर मानते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष बघौली बृजेश म...