चंदौली, जून 17 -- अवैध कब्जा जेसीबी लगाकर हटाया इलिया। इलिया कस्बा स्थित रानी लक्ष्मीबाई अमृत सरोवर के समीप ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नायब तहसीलदार आरिफ के नेतृत्व में राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर शेष अतिक्रमण हटाया गया तथा भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया गया। नायब तहसीलदार आरिफ ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में ग्राम सभा की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...