अवैध कब्जा खाली करवाने की मांग
सुल्तानपुर, जून 29 -- दोस्तपुर। महुआरी आशापुर गांव निवासी ओंकारनाथ पुत्र राजकरन ने गांव के चकमार्ग पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने चकमार्ग को काटकर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे खेतीबाड़ी करने में परेशानी हो रही है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने तहसील दिवस में शिकायत भी की थी, लेकिन आरोप है कि संबंधित लेखपाल ने मौके पर जांच किए बिना ही प्रकरण का निस्तारण कर दिया। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है। ओंकारनाथ ने उच्चाधिकारियों से चकमार्ग की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाने और मार्ग को खाली कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.