बदायूं, दिसम्बर 12 -- बिसौली, संवाददाता। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवीपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम राशि कृष्णा को प्रार्थना पत्र देकर गांव के तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग व्यक्ति पुराने कागजों में लिखा पढ़ी दिखाकर, वह गलत तरीके से अधिकार साबित करने का प्रयास कर रहा है। गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर दर्जनों ग्रामीण तहसील परिसर में पहुंच गए। उन्होंने कब्जा करने वाले दबंगों पर करवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के पानी को रोके जाने से हो रहे जलभराव और तालाब पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। जिससे गांव में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस दौरान ग्राम प्रधान राजवती, रामबाबू, मुकेश पाल, प्रेमपाल, भगवान दास, प्रदीप, राकेश, पंकज, सलमान, गंगा सहाय, मक्खन लाल, चरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.