गढ़वा, अप्रैल 4 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सेल प्रबंधन ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निर्णायक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टाऊनशिप के 618 अनधिकृत कब्जाधारी क्वार्टरों की घरेलू बिजली आपूर्ति 25 अप्रैल के बाद बंद कर दी जाएगी। प्रबंधन द्वारा श्रीबंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि उससे पहले 25 फरवरी को औद्योगिक बिजली कनेक्शन (33 केवी/6.6 केवी) बंद कर दिया गया था। उसके बाद केवल अधिकृत निवासियों को 11 केवी/440 वोल्ट का घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। उसी बीच जिला प्रशासन के निर्देश पर 25 फरवरी से 25 अप्रैल तक दो माह के लिए सभी क्वार्टरों जिनमें 618 अवैध कब्जाधारी भी शामिल हैं में अस्थायी रूप से बिजली और जलापूर्ति बहाल की गई थी। यह निर्णय छात्रों और आम लोगो...