सोनभद्र, अप्रैल 10 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल निगाही में आये दिन बाधित हो रही बिजली आपूर्ति के मद्देनजर श्रमिक संगठनों की शिकायत पर प्रबन्धन ने बिजली चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के संग बिजली कर्मचारियों ने अवैध कनेक्शन काटे और काट कर लाये गये केबुल आदि सामग्री को स्टोर में जमा कर दिया है। आगाह किया है कि यदि पुन: अवैध कनेक्शन लगाये तो कड़ी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...