अवैध कट बंद किया तो जुगाड़ टेक्नोलॉजी का लोग प्रकर रहे योग
नवादा, जुलाई 4 -- अनियंत्रित रफ्तार और यातायात नियमों के अनुपालन में लापरवाही के कारण जिले में सड़क हादसों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सबसे अधिक हादसों वाली सड़क जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-20 बनी हुई है। जिस पर हर दिन कहीं न कहीं कोई छोटे अथवा बड़े हादसे दर्ज हो रहे हैं। इसके पीछे आमलोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही और ऐसी हरकतें हैं, जो सड़क हादसों को बढ़ावा दे रही हैं। आमलोगों द्वारा सड़क को पार करने के लिए एनएच-20 पर कई जगहों पर अवैध कट बना दिये गये थे। जिसके कारण वह जगह हादसों का पर्याय बन गया है। एनएचएआई ने उस जगह को अंतत: ब्लैक स्पॉट घोषित किया और अवैध कट को बंद किया। खरांट से लेकर रजौली तक के 47 किमी एनएच-20 राजमार्ग पर 7-8 बड़े कट थे। जिन्हें एनएचएआई द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बंद कराया गया। इनमें रजौली का बांके मोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.