जौनपुर, फरवरी 14 -- जौनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीहीपुर के पास जौनपुर-मछलीशहर मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक और ऑटो चालक घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ऑटो मछलीशहर की तरफ से आ रहा था। जौनपुर की तरफ से जा रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई। बताया गया कि सीहीपुर में ही एक अवैध कट बना है। अक्सर उसी अवैध कट से लोगों का आवागमन होता है। ऑटो चालक ने उसी कट से मोड़ दिया। इतने में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस हादसे में घायल में सिकरारा के जनेवरा गांव निवासी 28 वर्षीय विक्की यादव और इब्राहिमाबाद निवासी 37 वर्षीय राकेश कुमार, एक अज्ञात घायल हो गए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.