आरा, जुलाई 3 -- -बक्सर-पटना और मोहनियां-आरा-पटना फोरलेन पर कई मोड़ जानलेवा कोईलवर, एक संवाददाता। मोहनियां-आरा-पटना और बक्सर-पटना फोरलेन पर सफर जितना तेज और सुविधाजनक हुआ है, उतना ही कुछ स्थानों पर यह मार्ग गंभीर सुरक्षा खामियों और अवैध कट के कारण हादसों का कारण भी बनता जा रहा है। फोरलेन पर कई जगह ऐसे अवैध कट मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल स्थानीय लोगों के साथ साथ बाइक सवार, ऑटो, ट्रैक्टर व छोटे वाहन लगातार कर रहे हैं। इससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक क्रॉसिंग की स्थिति बनती है और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कट वाहनों की ओर से डिवाइडर तोड़कर बनाए गए हैं ताकि लंबा यू टर्न लेने से बचा जा सके। वहीं कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां सड़क की डिजाइन या निर्माण संबंधी खामियों के कारण अनौपचारिक रास्ते बन गए हैं। सर्व...