सासाराम, फरवरी 16 -- रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार की। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि गढ़वा कांडी निवासी उपेंद्र चंद्रवंशी का 19 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार उर्फ अजीत चंद्रवंशी अपने फुआ के घर पर ठहरा हुआ है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को दबोचा गया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...