रुडकी, मई 21 -- भगवानपुर, संवाददाता। पुलिस ने गुरुवार को अवैध कटान की सूचना पर सिकंदरपुर गांव के पास छापेमारी कर 150 किलों प्रतिबंधित मांस बरामद किया। छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...