अवैध कटान मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, जून 4 -- अवैध कटान के मामले में कई माह से फरार चल रही एक महिला आरोपी को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध कटान के मामले में फरार चल रही फिरदौश, निवासी ग्राम सिरचंदी, थाना भगवानपुर, हरिद्वार को बीती रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि गोकशी के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- अवैध कटान के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.