रुडकी, जून 4 -- भगवानपुर। अवैध कटान के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अवैध कटान के एक मामले में कई माह से फरार चल रहे मुफीद निवासी ग्राम खेलपुर को बीती रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि अवैध कटान के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...