औरैया, मई 20 -- अयाना, संवाददाता। थाना पुलिस ने बुधवार सुबह अवैध रूप से लकड़ी लेकर जा रही एक लोडर को पकड़कर सीज कर दिया। चालक लकड़ी कटान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को थाना परिसर में खड़ा करा दिया और मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे थाना अयाना में तैनात एसआई राजा नाटी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कटघरा के पास संदिग्ध हालत में लकड़ी लदी एक लोडर को रोककर जांच की गई। पूछताछ के दौरान चालक लकड़ी परिवहन और कटान से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने लोडर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि चालक द्वारा लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी वन व...