औरैया, मई 7 -- अयाना। थाना के एसआई जीतमल ने केसीपुर तिराहे पर लड़की लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। जांच करने पर चालक लड़की कटान से संबंधी कोई कागज नहीं दिखा सका। इसपर एसआई ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करवाया। साथ ही मामले की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर आए वन दरोगा बीटू सिंह व जंगी सिंह ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के लकड़ी से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...