सोनभद्र, मई 16 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर पंचायत अनपरा कार्यालय कुबरी के निकट एक महिला को पकड़ा जिसके पास एक जरिकेन में लगभग दस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि महिला सरिता देवी पत्नी सत्यप्रकाश जायसवाल निवासी ग्राम रणहोर टोला मिर्चाधुरी क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद फरोख्त कर रही है। तत्कार घेराबंदी की तो उसके पास से तलाशी लेने पर अवैध शराब बरामद हुई । विभिन्न आबकारी एक्ट की धाराओं में महिला का चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- शराब के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...