गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- गगहा, संवाद। हाटा बाजार स्थित देसी शराब की दुकान के संचालक चंदन सिंह ने क्षेत्र के ही कुछ लोगों पर अपने निजी आवास पर लंबे समय से जहरीली कच्ची शराब बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है। चंदन सिंह का कहना है कि आरोपित लोग खुलेआम जहरीली शराब का निर्माण और बिक्री कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इस बाबत उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को भी लिखित शिकायती पत्र दिया है। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, लेकिन वहां से कोई अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.