महाराजगंज, फरवरी 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली त्योहार के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चौक थाना क्षेत्र में सघन कार्रवाई की। एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ, सीओ निचलौल बसंत सिंह व आबकारी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने फोर्स के साथ बलुअहिया नर्सरी और हथियाहवां नर्सरी में दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। शराब बनाने के उपकरणों के साथ बड़ी मात्रा में लहन बरामद हुई। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग पांच कुंतल लहन बरामद किया। बरामद लहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। एसडीएम निचलौल सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.