सोनभद्र, अप्रैल 4 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को निजी विद्यालयों की जांच करने के लिए दुद्धी के मल्देवा रोड स्थित एक विद्यालय पर पहुंची टीम ने अवैध कक्षा का संचालन होते पाया। टीम ने विद्यालय संचालक को फटकार लगाई। कक्षा आठ तक की मान्यता वाले विद्यालय में इंटर तक की पढ़ाई हो रही थी। पोल खुलने पर विद्यालय के संचालक टीम ने बहस करते दिखे। जांच टीम में शामिल नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य एवं नोडल अजय सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम कस्बे मल्देवा रोड स्थित एक स्कूल पहुंचे। टीम ने कार्यालय में जाकर संचालन से जरूरी दस्तावेज की जाँच पड़ताल की। इसके बाद टीम क्लास रूम की तरफ बढ़ी तो वहाँ कक्षा 9 लिखा हुआ देखकर संचालक को फटकार लगाई। टीम ने कहा कि जब स्कूल की मान्यता 8 तक हैं तो आखिर रूम मे...