पूर्णिया, दिसम्बर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूजी थर्ड सेमेस्टर नामांकन व यूजी सत्र 2025-29 की पंजीयन प्रक्रिया में अवैध उगाही करने वाले पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ दो गैर अंगीभूत महाविद्यालयों के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा ने कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार ने शुक्रवार को शो-कॉज नोटस जारी कर दोनों कॉलेजों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। अवैध उगाही का यह मामला तब सुर्खियों में आया जब इस कथित अवैध वसूली से जुड़ा एक वीडियो व ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो व ऑडियो में कथित तौर पर कॉलेज से जुड़े एक व्यक्ति को छात्रों से नियम के नाम पर निर्धारित राशि लेने की बात करते सुना जा सकता है। हालांकि वीडियो व ऑडियो क...