हाजीपुर, अगस्त 13 -- राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वरिष्ठ शिक्षक बिंदेश्वर प्रसाद सिंह बने। विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने उन्हें अपना गुरुवार को पदभार सौंपा है। विदित हो कि हिंदुस्तान अखबार में 17 मार्च 2026 को प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। समाचार में विद्यालय में नवमी एवं दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए 75% से कम उपस्थिति का हवाला देते हुए छात्रों से परीक्षा में शामिल होने के लिए एक निजी दुकान नेहा टेलकॉम से 250 रुपए लेकर बिना हस्ताक्षर वाला अवैध शपथ पत्र रसीद बनवाकर लाने का निर्देश प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा दिया गया था। हद तो तब हो गई जब दूसरे दिन भी यह कार्य जारी रहा जो कि सरकारी नियमों को ताक पर रखने और घोर अनियमितता को प्रमाणित करता है।

कार्यक्रम में लापरवा...