लातेहार, अप्रैल 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बेखौफ चल रहे अवैध ईंट भट्ठा संचालको पर नोटिस जारी होने के बाद भी कार्रवाई नही हुई। जो अपने आप मे एक सवाल बन गया है। नोटिस के दिखावा रहने की बात कही जा रही है। बता दे कि जब अंचल कार्यालय से लगभग डेढ़ महीने पहले कई अवैध ईंट भट्ठा संचालको को नोटिस दिया गया था तो लगने लगा था कि इस बार जरूर कार्रवाई होगी। क्यो कि बिना आवश्यक कागजात के ईंट भट्ठे चल रहे हैं और उन ईंट भट्ठा संचालकों को तारीख पर तारीख देकर कागजातों के लिए बुलाया गया था,लेकिन कार्रवाई न जाने क्यों नही हुई। यह भी पढ़ें- 815 ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लगता है नोटिस सिर्फ दिखावे के लिए दिया गया था। अंचल कार्यालय से भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही कराई जा सकी है। यह भी पढ़ें- अवैध ईंट भट्ठा: नोटिस दिखा...