गिरडीह, अप्रैल 10 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के नगर केशवारी से सटे डुमरियाटांड़ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मिल पर वन विभाग ने छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रशिक्षु आईएफएस राजेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार शाम की गई, जिसमें विभाग की टीम ने सुनियोजित तरीके से पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कीमती लकड़ियां बरामद की गईं, जिनमें सख्त और महंगी प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी शामिल बताई जा रही है। इसके अलावा मौके से आरा मशीन, हाथी मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह आरा मिल लंबे समय से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। विभाग को इसकी सूचना पहले भी मिल रही थी, लेकिन पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.