जौनपुर, नवम्बर 27 -- जौनपुर, संवाददाता। अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों आरओ वाटर प्लांट से भूजल दोहन, जहरीले रिजेक्ट वाटर से खेत-नदियों का प्रदूषण और दूषित पानी से फैल रही जानलेवा बीमारियों तथा बीपीए युक्त प्लास्टिक जारों के खिलाफ बुधवार को लोगों ने एकजुट होकर जन जागरण किया। आंम्बेडकर तिराहा दीवानी न्यायालय परिसर के पास सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें छह घंटे में पांच सौ से अधिक नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं ने कहा कि हमारे बच्चे रोज जहर पी रहे हैं, अब और नहीं सहेंगे। बुजुर्गो ने बताया कि पहले एक कुंआ पूरा मोहल्ला चलाता था। आज हर घर में पानी की किल्लत है। किसानों ने शिकायत की कि रिजेक्ट वाटर से खेत बंजर हो रहे हैं। युवाओं ने कहा कि वे अपने आने वाले बच्चों के लिए लड़ रहे हैं। अगर आज चुप रहे तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.