सहारनपुर, अप्रैल 25 -- गागलहेड़ी, संवाददाता। शनिवार दोपहर कस्बे के निकट पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिबंधित आम की लकड़ी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उपनिरीक्षक अनिल कुमार और वन विभाग के उपनिरीक्षक रकम सिंह पुलिस टीम के साथ थाने के पास उग्राहू गांव जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान आम की अवैध लकड़ी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जांच के बाद दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया तथा प्रतिबंधित पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में शादाब निवासी हरोड़ा, थाना गागलहेड़ी, रऊफ, आजाद, मोहसिन और आसिफ निवासी अल्हेडी थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...