बगहा, फरवरी 16 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी में एक बार फिर अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। सोमवार सुबह में नवलपुर थाने के लकड़ा गांव की प्रसूता ममता कुमारी (25) को डिलीवरी के लिए बेहोशी का इंजेक्शन कमर के पास रीढ़ में फर्जी डॉक्टर ने दिया। इसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत होते ही डॉक्टर व कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गये। इधर, सूचना है कि बिचौलियों ने पैसों का लालच देकर प्रसूता के परिजनों को मनाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है। आवेदन मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी की एएनएम बेबी कुमारी ने बताया कि लकड़ा गांव की प्रसूता महिला ममता कुमारी को बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया था। योगापट्टी सीएचसी से बहला-फुसलाकर ले गये बिचौलिये सूत्रों से मिल...