सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के कई निजी अस्पतालों में अवैध तरीके से बिना पंजीकरण के पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे आदि धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। इसकी पुष्टि भी स्वास्थ्य टीम की छापेमारी में हुई है। टीम ने डुमरियागंज क्षेत्र के कनकटी चौराहे पर अवैध रूप से संचालित आरएस हॉस्पिटल फ्रैक्चर क्लीनिक पर छापेमारी की। यह हॉस्पिटल अवैध तरीके से संचालित मिला और पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड भी बिना पंजीकरण के चलता पाया गया। अवैध अल्ट्रासाउंड संचालन ने महकमें पर सवाल खड़े कर दिया है। दरअसल, नैदानिक स्थापना (निजी अस्पताल) के नोडल अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी, एसडीएम राजेश कुमार, सीएचसी बेंवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी आदि की संयुक्त टीम ने 28 दिसंबर को कई अवैध अस्पतालों पर छापेमारी की। यह टीम डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के कनकटी चौराहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.