रामपुर, मई 31 -- रामपुर। अवैध चिकित्सा सेवाओं में लिप्त अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम व जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का चाबुक आखिरकार चल ही गया। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 32 अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए इनमें ताला लगा दिया। संबंधित पर कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है। झोलाछापों पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को आठ अलग-अलग टीमों का गठन किया था। यह भी पढ़ें- अवैध अस्पतालों पर शिकंजा, एक दिन में 32 पर लगा तालाटीमों का गठन ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर झोलाछापों को चिह्नित करने में जुट गईं। इनमें एसीएमओ डा. सत्यमूर्ति तोमर को नगरीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी तो वहीं एसीएमओ डा. सत्यप्रकाश स्वार क्षेत्र में झोलाछापों पर कार्रवाई करने पहुंचे। डिप्टी सीएमओ डा. केके चहल टांडा, डा. आरके वर्मा चमर...