सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- मेजरगंज। प्रखंड क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी और अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित धावा दल ने क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों और निजी अस्पतालों में सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड क्षेत्र के व्यवसायियों और अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक टीम ने कुल 9 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान तीन प्रमुख दुकानों में अंतर पाया गया । जांच टीम ने पाया कि गोदाम में मौजूद भौतिक स्टॉक और मशीन में दर्ज स्टॉक मेल नहीं खा रहे थे, जो कालाबाजारी और अवैध भंडारण की ओर संकेत देता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि इन तीनों प्रतिष्ठानों के मालिकों...