अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, विधि हास्पिटल सीज
फतेहपुर, जून 16 -- अमौली। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इससे हड़कंप मचा दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. इश्तियाक अहमद और डॉ. पी.के. सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान कोरियां मार्ग स्थित विधि हॉस्पिटल को नियमों के उल्लंघन तथा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने के कारण सीज कर दिया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने बेरनई रनूपुर स्थित शिव कुमार क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। वहां पाई गई कमियों के चलते संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के कस्बे में पहुंचते ही अवैध रूप से संचालित कई नर्सिंग होम, क्लीनिक और पैथोलॉजी केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.