लखनऊ, मार्च 28 -- स्वास्थ्य विभाग ने बीते माह 10 अस्पतालों पर छापा मारा। इनमें दो अस्पताल अवैध मिले थे। जबकि आठ अस्पतालों में डॉक्टर तक नहीं मिले। कई खामियां मिली थी। कांप्लेक्स, दुकानों में अस्पताल खुले मिले। नर्सिंग होम के नोडल के जरिये नोटिस देकर मामले को निपटा दिया गया। किसी भी अस्पताल के ​खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक दोबारा इन अस्पतालों का निरीक्षण करके न मानक परखे गए और न डॉक्टर की उपलब्धता देखी गई। ऐसे में अफसर खुद कठघरे में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...