अवैध असलाह के साथ एक गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से तमंचा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर दो दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने बताया कि नेतृत्व में थाना हैदराबाद पुलिस टीम ने सोमीन (30) पुत्र जियाउल्ला निवासी ग्राम रायपुर घुंसी थाना नीमगांव को एक अवैध तंमचा के साथ 315 बोर एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध हैदराबाद, मितौली और नीमगांव थाने दो दर्जन मुकदमे दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.