मैनपुरी, अगस्त 10 -- क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ननदों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जबरन गर्भपात कराने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का संगीन आरोप लगाया है। अवैध असलाह दिखाकर उसे डराता-धमकाता था और करीब छह महीने पहले उसे प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2024 में हिंदू रीति-रिवाज से राजपाल सिंह पुत्र तुर्सनपाल निवासी शांति कॉलोनी, यमुना ब्रिज, आगरा के साथ हुई थी। शादी में उसके भाई विनय ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति राजपाल और ननद लावना व ओमवती अतिरिक्त दहेज में कार और 5 लाख रुपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। असमर्थता जताने पर आए दिन मारपीट और जान से म...