मेरठ, जुलाई 20 -- अलीगढ़ से अवैध असलहों की खेप लेकर बुलंदशहर और हापुड़ होते हुए मेरठ पहुंचे छह तस्करों को स्वाट टीम नगर और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर समर कॉलोनी स्थित एक मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया, जहां से बड़ी संख्या में बने और अधबने हथियार, हथियार बनाने की मशीनें और उपकरण बरामद हुए। पुलिस लाइन में रविवार को एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता आयोजित की गई। बताया कि सूचना मिली थी कि अलीगढ़ से कुछ लोग मेरठ में अवैध हथियारों को असेंबल कर सप्लाई कर रहे हैं। इसके बाद स्वाट टीम पिछले एक माह से आरोपियों को ट्रैक कर रही थी। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी कार में हथियारों की खेप लेकर मेरठ पहुंच रहे हैं। टीम ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में घेराबंदी कर कार समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार ...