मेरठ, सितम्बर 2 -- परतापुर पुलिस ने अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध पिस्टल, दो तमंचे, चार कारतूस और बाइक बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त कर आर्थिक लाभ कमाते थे। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर डिवाइडर रोड स्थित स्कूल के निकट पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु लोधी निवासी ग्राम डुंगरावली, शिवम शर्मा उर्फ आवारा पंडित निवासी ग्राम सैनी थाना इंचौली, हाल न...