रायबरेली, अप्रैल 3 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल पर कुछ युवकों ने अवैध असलहे के साथ बुलेट और थार पर खतरनाक स्टंटबाजी की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक बुलेट मोटरसाइकिल और थार जीप पर सवार होकर बेहटा पुल पर जमा हुए हैं। इनके हाथों में अवैध असलहे हैं और ये बेखौफ होकर हथियार लहराते हुए तेज रफ्तार बाइकों पर स्टंट कर रहे हैं। वीडियो को देखकर साफ प्रतीत होता है कि युवकों में कानून का कोई भय नहीं है।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही, भदोखर थाने की पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी राकेश चंद आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीर...