हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध असलहे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। शक पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में जीतू, बलराम और शम्भू उर्फ इंदर शामिल हैं, जो कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने तीनों पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...