भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में ◆अवैध असलहा के साथ पकड़े जाने के दोषी को न्यायालय द्वारा जेल में बिताई गई अवधि और पांच सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस ने संजय कुमार सरोज निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था। साक्ष्यों को कोर्ट में पेश करने के बाद लगातार पैरवी की जा रही थी। पुलिस, मॉनिटरिंग सेल, एपीओ सुनील कुमार शुक्ला की पैरवी पर सोमवार को मो. शाहनवाज अहमद सिद्दीकी सिविल जज (सीडि)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्वरित न्यायालय, भदोही ने फैसला सुनाया। कोर्ट ...