मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। विभाग ने ऐसे संदिग्ध और बिना लाइसेंस चल रहे सेंटरों की जांच के लिए जिला स्तरीय टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि फिलहाल प्रखंड स्तर की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में जांच अभियान चला रही हैं। प्रखंड स्तर पर जांच पूरी होने के बाद जिला स्तरीय टीम पूरे जिले में व्यापक छापेमारी करेगी।सीएस ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि कोई अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना वैध कागजात या पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों के विरुद्ध पाया गया तो उसे तत्काल सील किया जाएगा। साथ ही संचालकों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कहा कि जांच में लापरवाही या गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारि...