औरंगाबाद, फरवरी 14 -- छापेमारी से शहर में मचा हड़कंप, लगी लोगों की भीड़ दाउदनगर में अवैध नर्सिंग होम का भी हो रहा संचालन फोटो - 14 फरवरी एयूआर 20 कैप्शन- अवैध अल्ट्रासाउंड सील करते सीओ शैलेन्द्र कुमार यादव एवं डॉ अनमोल कुमार फोटो - 14 फरवरी एयूआर 19 कैप्शन- मौलाबाग मोड़ स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापेमारी के दौरान लगी लोगों कि भीड़ दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कार्रवाई करते हुए मौलाबाग मोड़ स्थित अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया। अनुमंडल प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई और कई अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों ने भी अपने शटर गिरा दिए। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन के नेतृत्व में ...