चतरा, मई 16 -- चतरा संवाददाता। अवैध अफीम की खेती उन्मूलन को लेकर एनसीओआरडी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि चतरा जिले को अफीम मुक्त बनाने हेतु अवैध अफीम खेती से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि अवैध अफीम की खेती अथवा इससे जुड़े किसी भी प्रकार की गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। थाना स्तर पर ड्रोन के माध्यम से अवैध अफीम की खेती की नियमित मॉनिटरिंग एवं पहचान सुनिश्चित की जा सके। साथ ही आमजनों से सूचना प्राप्त करने हेतु एक समर्पित नंबर जारी करने का निर्देश दिया गया, ताकि अवैध अफीम खेती से संबंधित सूचना प्रशासन तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें- पूर्णिया के 31 अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में शिविर, समस्याओं का होगा निपटारा उन्होंने...