कौशाम्बी, मार्च 18 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद सिराथू तहसील क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई किया। बंजर के नाम सुरक्षित भूमि से निर्माण कराकर किये गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। कार्रवाई से गांव के अन्य अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कंप है।तहसील क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव स्थित बंजर भूमि पर गोरेलाल पुत्र रामचंद्र अवैध निर्माण कर रहा था। मामले को एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर बुधवार को तहसील प्रशासन पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी द्वारा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान प्रभारी राजस्व निरीक्षक रोहित अग्रहरि, लेखपाल मुकेश चन्द्र पटेल, क्षेत्रीय लेखपाल प्रगति मौर्या, विजय कुमार एवं महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे। प्...