सोनभद्र, अप्रैल 20 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ककरी परियोजना और वनविभाग की संयुक्त टीम ने बढ़ रहे अवैध कब्जों पर सख्त रूख अख्तियार किया है। सोमवार को वनविभाग और एनसीएल पर्यावरण-सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने अनपरा बाजार स्थित पहाड़ी पर हो रहे अवैध निर्माण को संज्ञान में लेते हुए उन्हे गिराया और भविष्य में कब्जा करने के प्रयास पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कम्प मच गया है। इससे पूर्व भी इस पहाड़ी पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो चुकी है लेकिन बार बार हो रहे अतिक्रमण को रोकने में प्रशासन व वनविभाग व एनसीएल प्रबन्धन असफल रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसे देखते हुए वनविभाग और एनसीएल अब पहाड़ी की फेंसिंग कराकर उस पर वृहद पौधरोपण की योजना पर कार्य कर रहे है।

हिंद...