हजारीबाग, फरवरी 28 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान इचाक मोड़ के पास अवैध विदेशी शराब लदी एक पिकअप वैन को पकड़ा है जिसमें पचासी पेटी अंग्रेजी शराब लोड थी। इस दौरान पुलिस ने दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही काले धंधे में संदेश अन्य कारोबारी को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने बताया कि एसपी हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इचाक मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान पिकअप सवारी वाहन संख्या बीआर 44 जीए 9039 को रोक कर जांच किया गया। इस दौरान पिकअप सवारी वाहन में लोड 85 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही कारोबार में शामिल किशन राम रोहतास और मोहन कुमार चौहान बक्सर बिहार को मौके वारदात गिरफ्तार कर लिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.